मधेपुरा: समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मधेपुरा दौरा, ₹216 करोड़ की 158 योजनाओं का उद्घाटन
समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जिले में 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 158 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया, वहीं लगभग 86 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न नई योजनाओं का शिलान्यास किया।