साहिबगंज: झारखंड के सीएम के ऊपर ईडी की लगातार दबिश के विरोध में समर्थकों ने पतना में किया सड़क जाम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम लगातार एक के बाद एक समन प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भेजे जाने के विरोध में समर्थकों ने बुधवार को पतना चौक के समीप बांस बल्ला लगाकर केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी के नेतृत्व में जाम कर दिया ।इस दौरान जहां बरहरवा बरहेट मुख्य पथ पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वहीं बरहरवा हिरणपुर पथ पर भी आवाजही बाधित रहा।