बरहट: नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बखारी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Jul 28, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बखारी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिक्षकों ने घटना की जानकारी सोमवार को 9 बजे देते हुए बताया कि स्कूल का ताला टूटा देखकर पहले ग्रामीणों को और फिर बरहट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरहट थाने की SI सुमन कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।