लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के मुन्नापुरवा गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।