बांसवाड़ा: सियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे का गला दबाकर की मारपीट, एमजीएच में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के सियापुर गांव में शुक्रवार शाम 6:30 बजे जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे का गला दबाकर मारपीट की, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए शुक्रवार रात 9 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि रोहित पुत्र बाबू निवासी काकरा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।