कसिया: कुशीनगर के बुद्ध स्थली मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के पीछे खलिहान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड का नंबर व्यस्त रहा
कसया थाना क्षेत्र के भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के बुद्ध मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित खलिहान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। इस घटना के बाद लोग लगातार फायर ब्रिगेड का नंबर मिला घटना की सूचना देने का प्रयास करते रहे लेकिन नम्बर व्यस्त आ रहा था। सूचना पर पहुँची कुशीनगर पुलिस चौकी की पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास कर रही है।