झांसी: झांसी में ड्राइवरों ने चुराए 524 गैस सिलेंडर, गैस एजेंसी ने ₹13 लाख में खरीदे, पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया
Jhansi, Jhansi | Mar 11, 2026 झांसी में 2 चालकों ने 524 गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक चोरी कर लिया। फिर सभी सिलेंडरों को एक गैस एंजेसी संचालक को 13 लाख रुपए में बेच दिया। यूपी में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए एजेंसी मालिक ने 135 सिलेंडर ब्लैक में बेच दिए। बुधवार को पुलिस ने गैस एजेंसी के मालिक, मुनीम, दो ट्रक ड्राइवरों समेत 7 आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।