बिसौली: आसफपुर में चार दिवसीय समूह सखी एम-1 प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दो बैचों में हुआ संपन्न
Bisauli, Budaun | Mar 26, 2026 आसफपुर में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में समूह सखी एम-1 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शाम 5 बजे करीब दो बैचों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बदायूं जिले के जगत, सलारपुर, उसावां, कादरचौक व दातागंज क्षेत्र की 83 महिला प्रतिभागियों को समूह संचालन, नेतृत्व क्षमता, विभिन्न फंड व एसएचजी रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी दी गई।