पूर्णिया पूर्व: चकमका ओ0पी0 ने एकनाली बंदूक जप्त करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
पूर्णिया जिले के चकमका ओ०पी० पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चाँदपुर भंगहा नहर पर हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस दल जब चाँदपुर भंगहा नहर के पास पहुँची तो नहर पर उपस्थित तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिसमें से एक विधि-विरुद्ध बालक को पुलिस बल के सहयोग से घेरे में लिया गया।