शिवहर: शिवहर जिले में बागमती नदी की पुरानी धार की उड़ाही का मामला पहुंचा हाईकोर्ट।
बिहार में नदियों को जोड़ने की सरकार के महत्वकांक्षी योजना के खिलाफ एक और जहां स्थानीय स्तर पर आक्रोश बरकरार है वहीं दूसरी ओर मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। शिवहर जिले में बागमती पुरानी धार की उड़ाही का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। सुरेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद वर्मा, विनोद कुमार, सुमन शाह आदि रैयतों ने पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है ।