साहिबगंज: महादेवगंज स्थित डीबीएल कंपनी में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत, एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ रेफर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित गंगा पुल निर्माण का काम कर रही डीबीएल कंपनी में अहले सुबह काम करने के दौरान एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। वही जिस मजदूर की मौत हुई है वो बड़ी कोदरजन्ना का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि घायल मजदूर महादेवगंज का रहने वाला है।