बेतिया में लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर शुक्रवार शाम एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने पूजा कर लौट रहीं दो महिलाओं को टक्कर मार दी। यह हादसा हमीरा स्कूल के पास हुआ, जिसमें दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।