दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बदरपुर बॉर्डर पर सोमवार शाम से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा हरियाणा के फरीदाबाद से मिलती है।