झांसी में शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक परीक्षा-2025 कड़ी सुरक्षा और AI की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 20 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 8,342 में से केवल 4,502 परीक्षार्थी शामिल हुए।