बीसलपुर: कनपरा माइनर के पास चार दिन से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ शव, परिवार में मचा हड़कंप
दियोरिया कला क्षेत्र में चार दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर खेत में बरामद हुआ है शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया मौके से कुछ कीटनाशक दवाई के पैकेट भी बरामद हुए हैं