बाड़मेर जिले के बाखासर में 13 दिसंबर को एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जहां देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान भारत-पाक 1971 युद्ध के वीर, छाछरो रेड सहयोगी ठाकुर बलवंत सिंह चौहान की भव्य प्रतिमा का अनावरण होगा। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।