गिरिडीह: भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक महुआटांड कार्यालय में संपन्न हुई
भाकपा माले जिला कमिटी की एक बैठक मंगलवार को 2 बजे तक महुआटांड कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन विस्तार और 1 मई को मजदूर दिवस भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई गई। मौके पर पार्टी नेता कन्हाई पांडेय ने कहा कि बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा बालमुकुंद फेक्ट्री प्रबंधन द्वारा भाकपा माले नेताओं पर फर्जी मुकदमा करने वाले मुद्दे पर भी चर्चा हुई।