रसूलाबाद: ससुराल आया युवक लाला भगत के पास नहर में डूबा, SDRF टीम ने शुरू की खोजबीन, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद क्षेत्र में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दिनकरपुर गांव निवासी सतीश पुत्र किशनलाल अपनी ससुराल रसूलाबाद क्षेत्र के हीकेपुर गांव आए हुए थे। बताया जाता है कि ससुराल पक्ष के लोगों के साथ वह जवारे चढ़ाने के लिए लाला भगत मंदिर गए थे इसी दौरान जवारे के विसर्जन के समय सतीश अचानक नहर में डूब गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई