मुसाबनी: जादूगोड़ा में UCIL की श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का अधिवेशन शनिवार को आयोजित
मुसाबनी प्रखंड स्थित जादूगोड़ा में ucil की श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का अधिवेशन शनिवार को आयोजित हुआ। स्थानीय सामुदायिक केंद्र में आयोजित इस अधिवेशन में यूनियन की नई कमिटी की घोषणा प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने की। उपेंद्र कुमार (तुरामडीह) के नाम का जिक्र करते ही विरोध शुरू हो गया। और जमकर हुआ हंगामा।