मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर किया हमला
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गोपाल खेड़ा गांव में मनबढ़ दबंगों का आतंक सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक माह के भीतर दूसरी बार पीड़ित परिवार के घर में घुसकर हमला किया। धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने महिलाओं समेत पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।