लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का बड़ा मामला सामने आया है। गौरा गांव में प्लॉटिंग के लिए बिल्डर और लकड़कट्टों ने बिना अनुमति कई दर्जन हरे-भरे पेड़ों पर अवैध आरा चला दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिस्टम की पोल खुल गई है।