मालथोन: मालथौन में 30 फीट ऊंचे रावण का दहन, उमड़ा जनसैलाब
Malthon, Sagar | Oct 2, 2025 विजयदशमी का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार शाम 5 बजे किला मैदान में 30 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पहले रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें राम-रावण युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। श्रीराम द्वारा रावण वध के साथ ही पुतला दहन हुआ और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंज उठा कार्यक्रम को देखने नगर के लोग शामिल हुए।