गुना नगर: NH-46 बिलोनिया पर दिनदहाड़े लूट: पांच बदमाशों ने नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी, कैंट थाने में शिकायत
गुना कैंट थाना के नेशनल हाईवे 46 के बिलोनिया पर शिवपुरी जिले के इंदौर थाना के बिजरौनी निवासी शिवचरण ओझा, रवि ओझा से 12 मार्च को लूट हो गई। 13 मार्च को जिला अस्पताल में फरियादियों ने कहा, 12 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती भाई को देखने आ रहे थे। बदमाश मारपीट कर नगदी मोबाइल और बाइक लूट कर ले गए। कैंट थाना में शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।