कोठी महल क्षेत्र सहित अन्य सेंटरों पर 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों पर हुई चेकिंग, मोबाइल जैमर लगे
उज्जैन के कोठी महल क्षैत्र सहित अन्य सेंटरों पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। पहला पेपर कक्षा 12वीं का है। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में मोबाइल जैमर लगाए गए हैं, जिससे परीक्षा केंद्र में न तो मोबाइल पर बातचीत हो सकेगी और न ही इंटरनेट का उपयोग किया जा सकेगा।