मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Meerut, Meerut | Mar 14, 2024 थाना भावनपुर की जयभीमनगर कॉलोनी में रिंकू अपनी पत्नी बरखा और दो बच्चों के साथ रहता है।देर रात रिंकू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसके बाद दोनों सो गए।इसी बीच रिंकू पंखे से लटक गया रिंकू को फंदे पर लटका देख पत्नी की चीख निकल गई।जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने पत्नी से पूछताछ करते हुए शव फंदे से उतारा।