वाड्रफनगर: धान उपार्जन में रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, वाड्राफनगर क्षेत्र में हजारों क्विंटल धान की खरीदी से किसान गदगद
वाड्राफनगर शनिवार खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारु रूप से धान खरीदी जारी है। विभिन्न सहकारी समितियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में धान का उपार्जन किया गया है। समिति कपिलदेवपुर में 10,512 क्विंटल, बड़गांव में 23,856.80 क्विंटल, बरतीकला में 19,378.40 क्विंटल,धान की खरीदी की गई है।