सरवाड़: बघेरा बाईपास से सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Sarwar, Ajmer | Jan 30, 2024 सरवाड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरवाड़ में बघेरा बाईपास से एक बंदूक के साथ आरोपी केदार पुत्र रामेश्वर जाति मोगिया निवासी डोराई को अवैध बंदूक रखने के मामले में गिरफ्तार किया है,केकड़ी पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के सुपरविजन में थानाधिकारी अयूब खान नें टीम के साथ हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस आरोपी से हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है