सीतापुर: सिमरावा में संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम का माहौल
गणपति महोली थाना क्षेत्र के सिमरावा गांव में रहने वाली एक महिला ने सन्दिग्ध अवस्था के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराया है।