मुरादाबाद: सदर कोतवाली इलाके में सीएम से मिलने की जिद पर अड़े शिव सैनिक, पुलिस ने किया नजर बंद व सीओ ने सीएम के नाम लिया ज्ञापन
प्रदेश में आपकी सरकार में पिछले कई सालों से निष्पक्ष कार्यवाही व सांप्रदायिक शक्तियों का दमन किया जा रहा है, आपकी निर्भीकता से प्रभावित हो उत्तर प्रदेश की जनता ने आपको पुनः प्रदेश का सीएम बनाया। प्रदेश आपकी सरकार में आसामाजिक तत्वों के भय से मुक्त है पर प्रदेश के प्रशासनिक कार्यों व कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार व दलालों द्वारा आम जनमानस का उत्पीड़न हो रहा।