चतरा जिले के गिद्धौर के गांगपुर गांव में दो गुटों में हुए जमीन विवाद में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।जिसमे गांगपुर गांव निवासी तुलसी यादव का पुत्र प्रमोद यादव तथा स्व.हुलास यादव का पुत्र मुकेश यादव शामिल है।यह जानकारी थाना प्रभारी शिव यादव ने गुरुवार के 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।