अंबाह: चंबल नदी के उसेद-पिनाहट घाट पर पांटून पुल का निर्माण तेज़ी पर, जल्द शुरू हो सकता है आवागमन
Ambah, Morena | Nov 20, 2025 उसेद–पिनाहट चंबल नदी घाट पर प्लाटून पुल के गार्डर और लीकेज पाइपों पर वेल्डिंग कार्य तेजी से जारी है। निर्माण दल के अनुसार तकनीकी तैयारी लगभग पूरी है और जलस्तर सामान्य होने पर 15 दिनों में आवागमन शुरू हो सकता है। फिलहाल साइट तैयार करने और वेल्डिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोग पुल निर्माण से उत्साहित हैं।