कांके: हिनू की शुक्ला कॉलोनी में घर में अजगर मिलने से हड़कंप, सांप का किया रेस्क्यू
Kanke, Ranchi | Aug 17, 2025 हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी के रविवार देर शाम करीब दस बजे एक घर में अजगर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप मिलने की सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र के द्वारा अजगर सांप का रेस्क्यू कर लिया गया। हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी के एक घर में अजगर सांप मिलने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।