पातेपुर थाना के पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले जिले के टॉप 12 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम 4 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी छोटू कुमार पातेपुर का रहने वाला है। उसने बीते 16 अगस्त को अपराध की योजना बनाने के दौरान पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दो थी। उसके विरुद्ध आर्म एक्ट, रंगदारी समेत कई मामलों में 4 कांड दर्ज है।