अंबाह। नगर के पचासा मैदान में शनिवार से दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन और एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने शुभारंभ किया। शाम तक करीब 50 कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने धोबी पछाड़ और पटका जैसे दमदार दांव दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल में तीन सौ से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।