कलेक्टर श्री के.एल. चौहान से बिलाईगढ़ क्षेत्र के ओडकाकन छात्रावास के बालिकाओं ने उनके कक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर श्री चौहान ने सभी बालिकाओं के इस मुलाकात के दौरान कलेक्टर से मिलने के अनुभव, छात्रावास की खूबियां और बुराईयां, हमें किन किन का सहयोग करना चाहिए, आदि बालिकाओं से प्रश्न किए। बच्चों ने छात्रावास में खाना, खेल, पढ़ाई व्यवस्था की तारीफ की।