बरही: बरही स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ठहराव की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
बरही स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया, जिनका कहना था कि हज़ारीबाग सांसद के माध्यम से उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से बरही स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग की है।