चैनपुर: चैनपुर थाना की पुलिस ने खरीगावां गांव से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
चैनपुर थाना की पुलिस ने खरीगांवा गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 2:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार चैनपुर थाना क्षेत्र के खरीगावां गांव निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र नितिन राम मुन्नू राम एवं महावीर राम के पुत्र लाला राम बताया जाता है। कोर्ट के वारंट के आदेश पर तीनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।