सागर नगर: नमक मंडी में नकाबपोश बदमाशों ने खड़ी कार में की तोड़फोड़, CCTV में कैद
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नमक मंडी इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब कार मालिक ने वाहन के शीशे टूटे हुए देखे।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन नकाबपोश बदमाश कार में तोड़फोड़ करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।