सागर नगर: फर्जी ऑनलाइन पेमेंट से साड़ी शोरूम में ₹12,920 की ठगी, सखी सहेली साड़ी शोरूम का मामला
शहर के तीन बत्ती क्षेत्र स्थित जामा कॉम्प्लेक्स में संचालित सखी सहेली साड़ी शोरूम में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शोरूम संचालक आकाश समैया ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 एक अज्ञात ग्राहक दुकान पर आया और 12,920 रुपये के कपड़ों की खरीदारी की।ग्राहक ने भुगतान ऑनलाइन करने की इच्छा जताई और अपने मोबाइल ऐप में पेमेंट सफल होना दिखाया।