देेेवरिया: देवरिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण डीएम ने किया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
Deoria, Deoria | Jun 30, 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने सोमवार दोपहर 2 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति समेत तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई।निरीक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ADM जैनेंद्र सिंह, SDM भी मौजूद रहे।