कोल: नगर आयुक्त ने बेहतर प्रबंधन के लिए सुखमा कंपनी के सफाई कर्मचारियों के लिए अहम निर्णय लिया
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 आपको बता दें अलीगढ़ नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरुष कर्मचारियों का कार्य समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और महिला कर्मचारियों का कार्य समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।