बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के ऊपर दबंगों ने किया जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमार टॉकीज के पीछे की रहने वाली एक महिला के ऊपर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सानू कुरैशी बिलाल कुरेशी आसिफ कुरैशी ने महिला के ऊपर जानलेवा हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत महिला ने कोतवाली थाना पुलिस से की है वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।