धमधा: रिसाली निगम अधिकारियों ने आजाद मार्केट स्थित बार-रेस्टोरेंट में दुषित खाद्य सामाग्री मिलने पर संचालक से 16000 जुर्माना
Dhamdha, Durg | Aug 1, 2024 रिसाली निगम अधिकारियों ने आजाद मार्केट स्थित बार-रेस्टोरेंट में दुषित खाद्य सामाग्री मिलने पर रिसाली निगम ने संचालक से कुल 16000 जुर्माना वसूला।दरअसल रिसाली निगम अधिकारियों ने जांच के दौरान बार-रेस्टोरेंट की सफाई को भी चेक किया।किचन की दीवार पर भट्ठी से खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं डस्ट की मोटी परत पाई गई।जिसे साफ करने 3 दिन का समय दिया गया है।