बेरमो: फुसरो,पायलट शिवानी को दादी परिवार ने किया सम्मानित।
Bermo, Bokaro | Mar 23, 2024 फुसरो के व्यवसाई सुरेंद्र कुमार अग्रवाल और ग्रहणी अनुराधा गोयल की पुत्री शिवानी गोयल के पायलट बनने पर मारवाड़ी समाज की संस्था दादी परिवार ने शिवानी तथा उनके माता-पिता को उनके आवास जाकर सम्मानित किया। यहां दादी परिवार की रेनू अग्रवाल ने कहा कि शिवानी की सफलता से माता-पिता का नाम रोशन तो किया ही,वही संपूर्ण बेरमो के लोग भी अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।