वैशाली जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत बासुदेवपुर चंदेल स्थित रेलवे गुमटी संख्या 27 को बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ बीते कई दिनों से स्थानीय ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब रेलवे गुमटी को तोड़ने के लिए जेसीबी लेकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।