गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चट्टी निवासी रीशाल यादव का शव वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमेठी गांव से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड लगना बताया जा रहा है। रीशाल यादव 22 नवंबर से अपने घर से लापता थे। परिजनों के मुताबिक उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला,