बिहार: बिहारशरीफ: खंदकपर स्थित नीलगिरी ग्रैंड होटल ₹4 करोड़ से अधिक लोन बकाया होने पर बैंक द्वारा नीलाम
Bihar, Nalanda | Mar 25, 2026 बिहारशरीफ में एक बड़ी वित्तीय कार्रवाई के तहत बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे शहर के खंदकपर स्थित होटल नीलगिरी ग्रैंड को बैंक द्वारा नीलाम कर दिया गया। होटल के मालिक उदय शंकर कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 4 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे वे निर्धारित समय सीमा में चुकाने में असफल रहे। बैंक की ओर से कई बार नोटिस और सूचना देने के बावजूद जब लोन की अदायगी न