खड़गपुर: मुरादे गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर और मवेशी की हुई मौत, एक युवक घायल
मंगलवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरादे पंचायत अंतर्गत मुरादे गांव में12:00 pm हल्की सी बूंदाबांदी के बीच हुई वज्रपात से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया तथा एक गाय की मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार मुरादे गांव निवासी सौरभ कुमार, आतिश कुमार समेत और युवक एक इमली पेड़ के नीचे बूंदाबांदी के बीच बैठे हुए थे ।तभी वज्रपात की घटना घटी।