पीथमपुर: छठ पूजा के लिए पीथमपुर नगर पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान, मुख्य तालाबों की सफाई कर लोगों को किया जागरूक
पीथमपुर शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 और 7 नवंबर को उत्तर भारतीयों के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका पीथमपुर ने विशेष सफाई अभियान चलाया है। पीथमपुर के संजय जलाशय, सागौर के खाम तलाई और बगदून तालाब के घाटों (किनारों) की सफाई की गई।