पंडारक के एनटीपीसी थाना से लगभग एक किलोमीटर दूर एनटीपीसी बाउंड्री से सटे धर्म कांटा के पास देर रात्रि चोरों ने चार बल्कर ट्रक से डीजल की चोरी कर ली।मामले को लेकर ट्रक ड्राइवर महासंघ ने एनटीपीसी थाना में शिकायत की है। विपिन कुमार ने रविवार को लगभग 4 बजे बताया कि रात्रि 2:00 बजे से पहले चोरों ने डीजल की चोरी कर ली, उस समय ड्राइवर ट्रक के अंदर सोए हुए थे।